सदस्य विधान परिषद व भाजपा पदाधिकारियों ने बाजार का भृमण कर घटी जीएसटी की दरों के विषय में व्यापारियों से की वार्ता
कछौना, हरदोई (आरएनआई) सदस्य विधान परिषद व सभापति के नेतृत्व में कछौना में वुधवार को भाजपा पदाधिकारियों के साथ बाजार भृमण कर जीएसटी की घटी हुई दरों के लागू होने के बाद सम्पर्क अभियान का शुभारंभ किया। सम्पर्क के दौरान बाजार के व्यापारियों व ग्रहकों से मिलकर घटी जीएसटी की दरों के विषय में वार्ता की। प्रतिष्ठानों के बाद धन्यवाद मोदी जी के स्टीकर चिपकाए। जीएसटी के विषय में चर्चा की, घटी दरों से व्यापारी व ग्राहक दोनों काफी उत्साहित थे। इस त्यौहार के माह में बाजार का नया माहौल मिल गया। लोगों में एक उत्साह बढ़ गया। व्यापारियों का मानना है इस फैसले से कारोबार सुगम होगा। छोटे तथा मध्यम वर्ग के व्यापारियों को राहत मिलेगी। यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक अच्छा कदम है।
इस अवसर पर युवा भाजपा नेता संचित अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरनाथ उर्फ गुड्डू, श्रीश मिश्रा, गौतम कनौजिया, दिवाकर उर्फ बबलू, पूर्व प्रधान अवधेश गुप्ता व भाजपा पदाधिकारी गण व व्यापार मण्डल के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



