सदस्य विधान परिषद ने नगर वन में पौधा रोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ
कछौना, हरदोई (आरएनआई) वृक्षारोपण महा अभियान 2025 के तहत कछौना वन रेंज के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने नगर वन में पौधा रोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया, उन्होंने पीपल, बरगद, पाकड़ सहित अनेक फलदार व छायादार पौधे रोपित किये, उन्होंने कहा वन महोत्सव केवल पेड़ लगाने का कार्यक्रम नहीं है, यह लोगों को प्रकृति से आत्मीयता का उत्सव है। इसे जन आंदोलन के रूप में मानना है। अबकी बार थीम है, एक पेड़ मां के नाम पर इसे भावनात्मक संबंध जुड़ना है। हरित पर्यावरण की दिशा में एक सार्थक पहल है। जिससे आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा और हरित वातावरण दे सकें। इसके लिए आज एक बीज बोना जरूरी है। वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह जादौन ने कहा पूरे सप्ताह विभिन्न आयोजनों के माध्यम से पौधा रोपण कार्यक्रम किए जाएंगे। 9 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी व मंडला आयुक्त रोशन जैकब, जनप्रतिनिधि गण, जिला के आला अधिकारी, प्रधान गण, बीडीसी, प्रबुद्धजन, नागरिक, छात्र प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी संडीला डॉ० अर्चना रावत, ग्राम प्रधान रानू बाजपेई, बीडीसी, प्रबुद्धजन नागरिक मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

