संदिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
कछौना (हरदोई) (आरएनआई) कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम सैदूपुर निवासी विवाहित महिला की संदिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रैक पर शव मिला! मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया!
मृतका के भाई रामखेलावन निवासी बहिर गोड़वा थाना रहीमाबाद जिला लखनऊ ने बताया कि बहन सोना उर्फ़ सोनी श्री उम्र 40 वर्ष की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार थाना क्षेत्र कछौना के ग्राम सैदूपुर चेतराम के पुत्र नरेश के साथ हुई थी! मृतका का पति नरेश नशेड़ी था! आए दिन नशा पीकर बहन को मारता पीटता था! रुपए की मांग करता था! इसी के चलते पति ने मार कर ट्रेन के आगे शुक्रवार की सुबह लखनऊ हरदोई ट्रैक पर ग्राम पकरिया के पास डाल दिया! जिससे उसका शरीर क्षत विक्षत हो गया! मृतका के छोटे मासूम बच्चे हैं! इस घटना की सूचना पर मायके पक्ष के भाई रामखेलावन ने कोतवाली कछौना को दी! कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक करवाई कर रही है!
इस घटना से मासूम बच्चों से मां का प्यार छिन गया! बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है! नशा व शराब की लत के कारण लोगों का जीवन प्रभावित होता है! उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती है! नशे के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा होता है! नशे का सबसे ज्यादा महिलाएं दर्द झेलती हैं!नशे के कारण आए दिन विवाद होते हैं! सामाजिक कार्यकर्ता नृपेंद्र वर्मा ने बताया कि शराब के नशे के कारण लोगों को जीवन काफी प्रभावित होता हैं! धीरे-धीरे मनुष्य शराब शौक में शुरू करता है उसके बाद आदी हो जाता है!
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



