श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अवैध मछली पकड़ने का आरोप
श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलावर को बताया कि सोमवार रात को उन्होंने सात भारतीय मछुआरों को अवैध मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह एक हफ्ते के अंदर दूसरा मामला है। मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच एक संवेदनशील द्विपक्षीय विषय बन चुका है।
नई दिल्ली (आरएनआई) श्रीलंकाई नौसेना ने सोमवार रात सात भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके नाव जब्त कर लिए हैं। इन पर श्रीलंका की समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप है। यह घटना तलाइमान्नार क्षेत्र में हुई और बीते एक हफ्ते में ऐसा दूसरा मामला है। नौसेना ने मंगलावार को यह जानकारी दी।
नौसेना प्रवक्ता के अनुसार पकड़े गए मछुआरों और उनके ट्रॉलर को मन्नार में मत्सय निरीक्षणालय को सौंपा जाएगा। इससे पहले रविवार को आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।
भारत और श्रीलंका दोनों देशों के मछुआरों को एक-दूसरे के जलक्षेत्र में अनजाने में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता है। यह मछुआरों का मुद्दा दोनों देशों के बीच एक संवेदनशील द्विपक्षीय विषय बन चुका है।
कई बार श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है। और द्वीप राष्ट्र के जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त भी किया है। पाक जलडमरूमध्य ,जो तमिलनाडु और श्रीलंका को अलग करता है, दोनों देशों के मछुआरों के लिए समृद्ध मछली पकड़ने का क्षेत्र है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



