श्री टेकरी सरकार पर रविवार को विशाल अन्नकूट, बालाजी सरकार का आकर्षक श्रृंगार एवं 56 भोग का आयोजन
गुना (आरएनआई) श्री हनुमान टेकरी सरकार पर कल रविवार 26 अक्टूबर, को विशाल अन्नकूट का आयोजन किया जा रहा हे। जिसका विधिवत शुभारंभ बालाजी सरकार की विशेष आरती पश्चात सांयकाल 5 बजे से किया जाएगा टेकरी सरकार का अदभुत श्रृंगार एवं 56 भोग आकर्षण का विशेष केंद्र विंदू रहेंगे । होंने वाले अन्नकूट की व्यवस्थाओं के संबंध में प्रसादी स्थल पर बैठक आयोजित हुई। जिसमें अनुकूट प्रसादी वितरण व्यवस्था के संबध में ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ शनिवार को पुनः व्यवस्थाओं में विशेष रूचि लेते हुए नगर पालिका संबधी बिजली,पानी,सफाई आदि अन्य व्यवस्थाएं का जायदा लिया जिससे भक्तों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। साथ ही भीड़ को नियंत्रण करने बैरिकेट एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा की। इस अवसर पर टेकरी समिति के अध्यक्ष नारायण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गुलशन जुनेजा, चिरौंजी लाल प्रजापति, टेकरी ट्रस्ट प्रवक्ता राजेश अग्रवाल, विकास जैन, भगवान अग्रवाल,ओपी बरौनियां आदि नगर पालिका से नरेंद्र नौनेरिया आदि संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

