शाहाबाद पठकाना में भव्य रामलीला: राम और रावण जन्म की लीलाओं ने मोहा दर्शकों का मन

Sep 24, 2025 - 18:17
Sep 24, 2025 - 18:18
 0  243
शाहाबाद पठकाना में भव्य रामलीला: राम और रावण जन्म की लीलाओं ने मोहा दर्शकों का मन

हरदोई (आरएनआई) शाहाबाद पठकाना की रामलीला में  राम जन्म और रावण जन्म की लीलाएँ भव्य रूप से प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत आरती से हुई, जिसमें विशिष्ट उपाध्यक्ष शशि मिश्रा, मधुकर तिवारी और संरक्षक डॉक्टर मुरारी लाल गुप्ता ने भाग लिया। मंच पर अयोध्या में राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर भगवान श्रीराम का जन्म दिखाया गया, जहाँ पूरी नगरवासी खुशी और उल्लास में मग्न थी, वहीं लंका में रावण का जन्म शक्तिशाली और अहंकारी रूप में चित्रित किया गया। अध्यक्ष बबलू मिश्रा, मेला व्यवस्थापक रिशी मिश्रा सहित तमाम गणमान्य और नगरवासी मौजूद रहे। दोनों जन्मों की लीलाओं ने दर्शकों को धर्म और अधर्म, सत्य और असत्य के संघर्ष की सुंदर झलक दी और रामलीला ने लोक संस्कृति का गौरव बढ़ाया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)