शहीद खुमान सिंह भिलाला के गृह ग्राम सुआटोर में गृह शुद्धि एवं पंगती का आयोजन
गुना। बामौरी विधानसभा के गौरव, कर्तव्यपरायणता में अपनी प्राणों की आहुति देने वाले, जनजातीय समुदाय से संबंध रखने वाले भारत माता के सपूत, शहीद खुमान सिंह भिलाला की शहादत के उपरांत आज उनके गृह ग्राम सुआटोर में सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार गृह शुद्धि एवं पंगती का विधिवत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका पूरा व्यय अपनी मानवीय संवेदना दिखाते हुए सच्चे जनप्रतिनिधि, प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ‘संजू भैया’ द्वारा उठाया गया। व्यस्तता के चलते उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में राजकुमार रघुवंशी प्रिंस पिपरिया उपस्थित हुए और शोक संतप्त परिजनों को ढाँढस बँधाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

