शहर में आवारा मवेशियों एवं आवारा कुत्तों की विकराल समस्या, प्रभारी सीएमओ को लिखा पत्र

कहा शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो नपा के प्रांगण में मवेशियों को बंद कर करेंगे ताला बंदी।

Jul 13, 2025 - 13:18
Jul 13, 2025 - 13:20
 0  1.3k
शहर में आवारा मवेशियों एवं आवारा कुत्तों की विकराल समस्या, प्रभारी सीएमओ को लिखा पत्र

गुना (आरएनआई) नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ ने डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ को पत्र भेजकर यह अनुरोध किया है कि आवारा मवेशियों एवं आवारा कुत्तों से शहर में भय का माहौल है ,कई लोग मवेशियों आतंक से घायल हो गए तो कहीं आवारा कुत्तों ने सड़क पर निकलना मुश्किल कर दिया है। 

पत्र में नेता प्रति पक्ष ने उल्लेख किया कि जब से परिषद का गठन हुआ है तभी से समय समय जनहित से जुड़ी इस समस्या के समाधान को लिखते रहें है नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि परिषद की प्रत्येक बैठकों में कई पार्षदों ने इस गंभीर मुद्दे को रखा बावजूद इसके नगरीय निकाय के संरक्षण कर्ताओं ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया जनता में भी नपा की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष  व्याप्त है ।इस विषय को लेकर आपसे सादर अनुरोध है कि शीघ्र  अति शीघ्र इस समस्या के समाधान को लेकर ठोस कदम उठाएं जाए ,अन्यथा हम पार्षदों साथियों को यथा शीघ्र इन आवारा मवेशियों को नपा के  प्रांगण में बंद करने को मजबूर होना पड़ेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0