वृंदावन के कलाकारों ने शाहाबाद में मनाया भव्य राम विवाह, राम कलेवा और भक्तिमय रस्मों से मंच रंगा

Sep 28, 2025 - 19:19
Sep 28, 2025 - 19:20
 0  108
वृंदावन के कलाकारों ने शाहाबाद में मनाया भव्य राम विवाह, राम कलेवा और भक्तिमय रस्मों से मंच रंगा

शाहाबाद (हरदोई) (आरएनआई) श्री रामलीला मेला मोहल्ला पठकाना में वृंदावन से आए कलाकारों ने बीती रात राम विवाह की मनोहारी लीला प्रस्तुत की। विवाहोत्सव का आकर्षण राम कलेवा रहा, जिसमें बच्चों और महिलाओं ने विशेष उत्साह से भाग लिया।

मेला समिति द्वारा सीता–राम, उर्मिला–लक्ष्मण, मांडवी–भरत और श्रुतकीर्ति–शत्रुघ्न के विवाह संस्कार पूरे विधि-विधान से संपन्न कराए गए। मंच पर राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ, राजा जनक और रानी सुनयना के अभिनय ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

राम विवाह की लीला के दौरान मंच पर धान कुटाई की परंपरा भी निभाई गई। इस मौके पर समिति के सहयोगी ऋषि कुमार मिश्रा, मधुप मिश्रा सहित कई युवाओं ने भाग लिया। कलाकारों और दर्शकों के बीच हुए हंसी-ठिठोली भरे दृश्य ने सभी को आनंदित किया। मंगल गीतों और रामचरितमानस की चौपाइयों के बीच कन्यादान की रस्म पूरी की गई। कई दर्शकों ने भी सपत्नीक प्रतीकात्मक कन्यादान किया।

विवाहोपरांत मंच पर चारों जोड़ों का राम कलेवा संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कलाकारों को अपने हाथों से भोजन कराया। समिति के व्यवस्थापक ऋषि कुमार मिश्रा, मीडिया प्रभारी ओमदेव दीक्षित सहित सहयोगियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। राम कलेवा के उपरांत राम आरती के साथ लीला का समापन किया गया।

पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा तथा दर्शकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

जानकारी मेला मीडिया प्रभारी ओमदेव दीक्षित द्वारा दी गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)