विधायक के अथक प्रयास से दो दशकों से जर्जर मार्ग की विशेष मरम्मत हेतु वित्तीय स्वीकृत
कछौना, हरदोई (आरएनआई) दो विकासखंड कछौना व कोथावां को जोड़ने वाली प्रमुख मार्ग हथौड़ा से त्यौंना कला मार्ग के जीर्णोद्धार कराने के लिए सामाजिक संगठन, आम जनमानस लगातार कई वर्षों से शासन प्रशासन से मांग कर रहे हैं। दो दशकों से यह मार्ग के जर्जर अवस्था का दंश झेल रहे हैं। सभी की पुरजोर मांग पर क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने इस मार्ग के निर्माण हेतु शासन में प्रमुखता से मुद्दा उठाया, शासन से हथौड़ा से त्यौना कलां संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत हेतु वित्तीय स्वीकृत हो गई है। शीघ्र इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
बताते चले बालामऊ विधानसभा 160 के दो विकासखंड कछौना व कोथावां को जोड़ने वाली प्रमुख मार्ग दो दशकों से अपेक्षित पड़ी है। यह मार्ग हथौड़ा से त्यौंना कलां संपर्क मार्ग है। यह मार्ग लोक निर्माण विभाग बिलग्राम के अंतर्गत आता है। इस मार्ग की हालत काफी जर्जर व गड्डा युक्त है। इस मार्ग की बजरी पूरी तरह से उखड़ चुकी है। इस मार्ग पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग से कछौना सहित ग्राम हथौड़ा, ओनवा, पड़री, भानपुर, हेमन खेड़ा, लालता खेड़ा, त्यौंना खुर्द, कोथावां, बेनीगंज आदि स्थान के राहगीरों का आवागमन का मुख्य साधन है। इस मार्ग की कई पुलिया क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ो लोगों का आवागमन रहता है। इस मार्ग पर कई विद्यालय, धार्मिक स्थल व बाजारें स्थित है। इस मार्ग पर परिवहन की बसें संचालित है। बरसात के समय गड्डों में जल भराव से आए दिन राहगीर गिरकर चुटहिल होते हैं। इस मार्ग की दूरी लगभग 5.570 किलोमीटर है। इस मार्ग की विशेष मरमत हेतु विधायक रामपाल वर्मा के प्रयास से वित्तीय स्वीकृत हो गई है। आम जनमानस को काफी राहत मिलेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



