वाराणसी में महिला IPS नीतू कादयान से वकीलों की बहस का वीडियो वायरल, विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

Sep 19, 2025 - 17:51
 0  135

वाराणसी (आरएनआई) दरोगा पिटाई और वकीलों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद वाराणसी में विवाद गहराता जा रहा है। इसी बीच वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के वरुणा जोन की ADCP नीतू कादयान का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कोर्ट परिसर के बाहर एक वकील से बहस करती और फिर वकीलों को पुलिस कर्मियों द्वारा खदेड़ते हुए दिखाई दे रही हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद वकील और पुलिस दोनों सोशल मीडिया पर आमने-सामने आ गए हैं। वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया और कचहरी में काम बहिष्कार किया। कुछ वकीलों ने विरोध जताने के लिए अपने हाथों में हथकड़ी भी लगाई। पुलिसकर्मी महिला अधिकारी के समर्थन में सोशल मीडिया अभियान चला रहे हैं और WhatsApp DP पर उनकी तस्वीर लगाकर समर्थन जता रहे हैं।

इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने ADCP नीतू कादयान, ACP नितिन तनेजा समेत 100 पुलिसकर्मियों के खिलाफ वाद दर्ज करने का आदेश दिया। सुनवाई की अगली तारीख 29 सितंबर तय की गई है।

मामला 16 सितंबर को वाराणसी कचहरी के डीएम पोर्टिको के नीचे बड़ागांव थाने के दरोगा मिथिलेश प्रजापति की वकीलों द्वारा पिटाई से शुरू हुआ था। दरोगा को शरीर पर 16 जगह चोटें आईं और उन्हें BHU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके बाद कैंट थाने में 10 वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिससे वकीलों का गुस्सा और प्रदर्शन सामने आया।

कौन हैं IPS नीतू कादयान?
नीतू कादयान IPS-RR 2020 कैडर की अधिकारी हैं और फिलहाल वाराणसी में ADCP पद पर तैनात हैं। उन्होंने केमिस्ट्री में बीएससी की डिग्री हासिल की है और IPS से पहले IRS के लिए भी चयनित हो चुकी हैं। नीतू कादयान तेजतर्रार और सक्रिय पुलिस अफसर के रूप में जानी जाती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.