वरिष्ठ समाजसेवी मनोज अग्रहरी बने श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के जिला अध्यक्ष

Aug 25, 2025 - 01:24
 0  1.9k
वरिष्ठ समाजसेवी मनोज अग्रहरी बने श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के जिला अध्यक्ष

जौनपुर (आरएनआई) श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर की एक आवश्यक बैठक हुंडई कार शो रुम सभागार पचहटिया में सम्पन्न हुई। जिसमें सामाजिक संगठन एवं कायस्थ संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर का जिलाध्यक्ष मनोज अग्रहरी जी वरिष्ठ समाजसेवी को सर्वसम्मत से चुना गया जिसपर जिला अध्यक्ष मनोज अग्रहरी वरिष्ठ समाजसेवी ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निष्ठापूर्वक पूरा करूंगा और भगवान चित्रगुप्त जी का कार्य करना सौभाग्य की बात है 23 अक्तूबर को भगवान चित्रगुप्त मंदिर बारीनाथ से दोपहर 3 बजे भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कोतवाली ओलंदगंज होते हुए भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहट्टा तक जाएगी जिसमें सभी जनपदवासी सादर आमंत्रित हैं।

मुख्य अतिथि अजय अंबष्ट सी आर ओ अपर जिलाधिकारी जौनपुर ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी सर्वसमाज का लेखा जोखा रखते है वे सर्वसमाज के भगवान हैं और हर धर्म समुदाय के लोग भगवान चित्रगुप्त जी की पूजन करते है और कहा कि शोभायात्रा में जो भी जरूरत होगी प्रशासन द्वारा किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि सरस चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल कोर्ट ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी किसी  जाती धर्म के भगवान नहीं हैं भगवान की कोई जाती नहीं होती हैं वे सबके भगवान हैं।

कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू भईया ने कहा कि मनोज अग्रहरी जी के नेतृत्व में श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर मजबूत होगी और जिले में सर्वसमाज की एकता का मिशाल कायम होगी।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष अग्रहरि, संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव, राजेश कुमार बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा कि शीघ्र ही जनपद के सभी सामाजिक संगठनों के जातीय संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जायेगी।

जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल, गिरिजेश श्रीवास्तव, दयाल सरन श्रीवास्तव दयाशंकर निगम अजय वर्मा अज्जू रवीन्द्र कुमार अग्रहरि ने कहा कि जनपद में पहली बार भगवान चित्रगुप्त जी की ऐतिहासिक शोभायात्रा निकलेगी जिसमें जनप्रतिनिधि गण जौनपुर के नागरिक भाग लेंगे। डॉ संजय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव सोनू, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, डॉ डी एम दुबे ने भगवान चित्रगुप्त जी के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। बैठक में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने संकल्प लिया कि शोभायात्रा में तन मन धन से सहयोग करेंगे।

बैठक में अरुण श्रीवास्तव, अश्विनी कुमार, सोमेश श्रीवास्तव, अम्बरीष श्रीवास्तव, डॉ सुमति श्रीवास्तव,डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव प्रिंसिपल वी आर पी इंटर कॉलेज,जितेंद्र कुमार, मनीष श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव गुड्डू भैया,अखिलेश श्रीवास्तव, दयाल सरन, राकेश श्रीवास्तव साधु, प्रमोद श्रीवास्तव मैनेजर, अनुपम श्रीवास्तव , अजय निगम, विजय गुप्ता, आर्यन श्रीवास्तव, मनीष कुमार, डॉ संजय श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रकाश चन्द, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, दिनेश चन्द श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, संजीव शर्मा, अभिषेक कुमार, शैलेन्द्र मोहन, दीपक श्रीवास्तव पत्रकार, गिरिजेश श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, अजय वर्मा अज्जू, सरस चन्द श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव एडवोकेट, संजय सिन्हा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव संतोष अग्रहरि डॉ दी एम दुबे, प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ उमाकांत श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव , दयाशंकर निगम, आर पी श्रीवास्तव, दिनेश गिरी, स्वामी गिरीश चंद्र, प्रदीप श्रीवास्तव, अशोक सिंह, राजीव दुबे, विमल सिंह, संतोष गुप्ता, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज अग्रहरी जी ने किया संचालन राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.