वधू खोजने मंच पर पहुंचे जैन समाज के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

Apr 28, 2024 - 21:33
Apr 28, 2024 - 21:34
 0  702
वधू खोजने मंच पर पहुंचे जैन समाज के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

गुना (आरएनआई) सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में जैन युवा संगठन द्वारा आयेाजित 28 वें परिचय सम्मेलन में दूसरे दिन युवक-युवतियों का परिचय कार्यक्रम दो सत्रों में हुआ। इस अवसर रविवार के तृतीय सत्र में चार दर्जन से अधिक युवक-युवतियों ने मंच पर आकर बिना झिझक अपना परिचय देकर भावी जीवन साथी की हसरत रखी। इस अवसर पर जैन समाज गुना कमेटी के सदस्य के लिए वधू की तलाश को लेकर स्वयं जैन समाज अध्यक्ष संजय जैन एवं उपाध्यक्ष राजू पाटई मंच पर अपने साथी कमेटी सदस्य त्रिलोक जैन कक्का को लेकर पहुंचे। यहां त्रिलोक जैन ने अपना परिचय देते हुए संस्कारी, सुशील और धार्मिक जीवन साथी मिलने की बात कही। इस दौरान जैन समाज अध्यक्ष श्री जैन ने स्वयं के बेटे के लिए संस्कारी और धार्मिक बहू के लिए अपने बेटे के साथ परिचय दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0