लाड़ली बहना और अमित शाह के कारण रहे आश्चर्यजनक परिणाम : जयवर्धन सिंह

Dec 3, 2023 - 23:46
Dec 3, 2023 - 23:46
 0  7.8k
लाड़ली बहना और अमित शाह के कारण रहे आश्चर्यजनक परिणाम : जयवर्धन सिंह

गुना,  (आरएनआई) विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हाल के बाद राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए इसे लाड़ली बहना योजना की भावुकता कही। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने राघौगढ़ विधानसभा के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता ही राजा होती है। जनता का मत और निर्णय हम सबने स्वीकारा है।  इस अवसर पर उन्होंने मप्र में भाजपा के रिकॉर्ड बहुमत पर उन्होंने कहा कि हमें इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। यह शिवराज सिंह की लाड़ली बहना योजना के कारण हुआ है या अमित शाह की रणनीति के कारण। लेकिन हम जनता के निर्णय को स्वीकारते हैं। कुछ लोग कांग्रेस के जीते भी हैं। हमें वह भी स्वीकार करना होगा। लेकिन जो मर्जन आई हैं जीत की उस पर आश्चर्य हो रहा है। चुनावों में कोई हारता है कोई जीतता है। अमूनन जीत दस से बीस हजार की होती है, लेकिन इस बार 60 से 70 हजार की जीत आश्चर्यजनक है।यह कांग्रेस के लिए चिंता की विषय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0