लखनऊ में हुआ शुभांशु शुक्ला का भव्य स्वागत, सीएमएस के सम्मान समारोह में पहुंचे ग्रुप कैप्टन
अंतरिक्ष यात्रा से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज अपने गृहजनपद पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। उनके माता-पिता व परिजनों के साथ लखनऊवासी उनके स्वागत को आतुर हैं। उनके मोहल्ले त्रिवेणी नगर में जश्न का माहौल है। लखनऊ शहर में चारों ओर 'शुभांशु- नेशनल हीरो' के पोस्टर्स लगे हैं।
लखनऊ (आरएनआई) लखनऊ के लाल के नगर आगमन पर उनका स्वागत करने के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान उनके साथ गाड़ी पर सुषमा खर्कवाल, उनके माता-पिता, पत्नी और बेटा मौजूद रहा।
एक छात्र ने स्कूल के पुरातन छात्र रहे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को स्केच देकर उनका स्वागत किया।
अंतरिक्ष से लौटने के बाद शुभांशु शुक्ला के प्रथम लखनऊ आगमन पर अमौसी एयरपोर्ट पर सीएमएस स्कूल के तीन हजार बच्चों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर बच्चों ने परेड निकालकर प्रस्तुति दी।
सीएमएस स्कूल में बच्चों ने अलग-अलग प्रस्तुति देकर ग्रुप कैप्टन का शानदार स्वागत किया। इस मौके पर शुभांशु भी कभी हाथ हिलाकर तो कभी हाथ जोड़कर बच्चों के अभिनंदन का जवाब देते रहे।
सीएमएस स्कूल में बच्चों ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का ग्रैंड वेलकम किया। अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं। उनके स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
शुभांशु शुक्ला एयरपोर्ट से निकलकर एक कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े, तो रास्ते में स्कूली बच्चों ने सड़क किनारे खड़े रहकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उनका जोश देखने लायक था। आसपास का इलाका भारत माता की जय के नारों से गूंजता रहा।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला गोमती नगर स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल पहुंचे हैं। वहां उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज लखनऊ के लिए बहुत बड़ा दिन है। भारत के सपूत, लखनऊ के सपूत ने लखनऊ में कदम रखा है। जब से वह अंतरिक्ष से धरती पर लौटे हैं, लखनऊ के लोग बेसब्री से उनके आगमन का इंतजार कर रहे थे। आज आखिरकार वह क्षण आ ही गया। हम शुभांशु शुक्ला का गर्मजोशी और प्रेम से स्वागत करते हैं।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एयरपोर्ट से गेस्ट हाउस जाने के लिए निकले हैं। इस दौरान रूट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला लखनऊ पहुंचे। यहां बच्चों और प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी उनका स्वागत किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



