लखनऊ में नवरात्र पर CM योगी ने छात्रवृत्ति का वितरण, 3.96 लाख विद्यार्थियों को ₹89.96 करोड़ की धनराशि
लखनऊ (आरएनआई) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में पहली बार फरवरी-मार्च के बजाय नवरात्र (सितंबर माह) में छात्रवृत्ति वितरित की। इस अवसर पर 3,96,602 छात्र-छात्राओं के खातों में कुल ₹89.96 करोड़ की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 2025-26 में अब तक वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को कुल ₹2,825 करोड़ की छात्रवृत्ति वितरित की जा चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रवृत्ति का लाभ सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा का उल्लेख करते हुए कहा कि भविष्य में 'वन नेशन-वन स्कॉलरशिप' की व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे सभी छात्रों को एक समान प्रणाली के तहत छात्रवृत्ति मिलेगी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



