रोहतक ASI सुसाइड: पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को मनाने की तैयारी, गांव में मांग पत्र लेने पहुंचे सीएम के OSD

Oct 15, 2025 - 13:38
 0  243
रोहतक ASI सुसाइड: पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को मनाने की तैयारी, गांव में मांग पत्र लेने पहुंचे सीएम के OSD

रोहतक (आरएनआई) रोहतक साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर ने मंगलवार को अपने मामा के खेत में बने कमरे में जाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले संदीप ने 6 मिनट 28 सेकेंड की वीडियो रिकॉर्डिंग और चार पेज का सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने पूर्व एडीजीपी वाई. पूरण कुमार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

मृतक का शव फिलहाल उनके मामा के गांव लाढ़ोत में रखा हुआ है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है और FIR दर्ज कर आरोपी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के OSD ने परिजनों से मांग पत्र लेकर दिल्ली भेजने की तैयारी की, ताकि पोस्टमार्टम के लिए उन्हें मनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने परिवार को सांत्वना दी और मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही जिला उपायुक्त को मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और पोस्टमार्टम तुरंत करवाने के निर्देश दिए गए।

इस बीच, विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज शाम 4 बजे लाढ़ोत गांव पहुंचेगे और परिवार के समर्थन में न्याय की मांग करेंगे। इनेलो नेता सुनैना चौटाला ने भी परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।

संदीप लाठर की आत्महत्या उस घटना के दो दिन बाद हुई है, जब रोहतक पुलिस ने पूर्व आईजी वाई. पूरण कुमार के सुरक्षाकर्मी हवलदार सुशील कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था।

परिजन फिलहाल शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय न्याय और जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.