रोटरी रॉयल की नवीन कार्यकारिणी का गठन, अंकुर अध्यक्ष, सुयश बने सचिव

1 जुलाई को नवीन सत्र से साई दृष्टि स्कूल व रक्तदान कर करेंगे शुभारंभ। 

Jun 29, 2024 - 21:47
Jun 29, 2024 - 21:47
 0  1.5k
रोटरी रॉयल की नवीन कार्यकारिणी का गठन, अंकुर अध्यक्ष, सुयश बने सचिव

गुना (आरएनआई) रोटरी क्लब गुना रॉयल के सत्र 24-25 हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है । नवीन सत्र अध्यक्ष अंकुर दुसाज,सचिव सुयश देव,कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल (दाल मिल) उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव को चुना गया है। सत्र हेतु रोटरी डिस्ट्रिक्ट द्वारा राहुल पांडे एडवोकेट को सह प्रांतपाल भी नियुक्त किया गया है।

जैसा कि विदित है रोटरी रॉयल द्वारा दो स्थाई प्रकल्प जिनमे दृष्टि हीन छात्र छात्राओं हेतु ब्रेल लिपि के माध्यम से शिक्षण प्रशिक्षण साई दृष्टि स्कूल के नाम से संचालित इसके संचालन हेतु जितेंद्र वर्मा चेयरमैन,सुदीप जैन व सामंत राज श्रीवास्तव को-चेयरमैन बनाए गए है।

ठीक उसी प्रकार संस्था द्वारा चलाए जा रहे LN 4 प्रोस्थेटिक हैंड जिसमे कृत्रिम हाथ उपलब्ध करवाए जा रहे है के सुचारू संचालन हेतु इंजीनियर अजिताभ श्रीवास्तव को चेयरमैन बनाया गया है। साथ ही रोटरी रॉयल पारमार्थिक न्यास के लिए डॉक्टर विम जैन चेयरमैन बनाए गए है। नवीन सत्र का प्रारंभ 1 जुलाई को रोटरी रॉयल परिसर में साई दृष्टि स्कूल के सत्र शुभारंभ, रक्तदान शिविर के आयोजन,डॉक्टर व सीए डे सम्मान समारोह के साथ किया जायेगा सभी  रोटेरियन साथी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0