रेलवे ने विंडो टिकट पर भी लागू किया OTP नियम, मोबाइल न होने पर ऐसे मिल सकेगा तत्काल टिकट

Dec 4, 2025 - 16:04
 0  135
रेलवे ने विंडो टिकट पर भी लागू किया OTP नियम, मोबाइल न होने पर ऐसे मिल सकेगा तत्काल टिकट

नई दिल्ली (आरएनआई)। रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। अब तत्काल टिकट केवल ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि रिजर्वेशन काउंटर से बुकिंग पर भी ओटीपी आधारित व्यवस्था लागू की जाएगी। यह सिस्टम अगले कुछ दिनों में पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।

नए नियम के तहत विंडो टिकट बुक कराते समय यात्री को मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा। बुकिंग क्लर्क द्वारा नंबर फीड करने के बाद यात्री के फोन पर ओटीपी आएगा, जिसे बताने पर टिकट जारी किया जाएगा। रेलवे ने इस निर्णय को यात्रियों की सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया है।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा था कि जिन यात्रियों के पास मोबाइल फोन नहीं है, वे कैसे टिकट बुक करेंगे? रेलवे ने इस स्थिति के लिए भी समाधान दिया है। ऐसे यात्री अपने किसी परिजन का मोबाइल नंबर देकर ओटीपी प्राप्त कर सकते हैं। यानी बिना मोबाइल वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें टिकट मिल सकेगा।

रेलवे ने बताया कि यह निर्णय टिकट एजेंटों द्वारा की जाने वाली धांधली पर रोक लगाने के लिए लिया गया है। आज अधिकांश लोगों के पास मोबाइल उपलब्ध हैं, इसलिए प्रक्रिया लागू करने में कोई बड़ी बाधा नहीं दिखती।

गौरतलब है कि रेलवे ने डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए जुलाई 2025 से ऑनलाइन तत्काल टिकट के लिए आधार आधारित वेरिफिकेशन लागू किया था। इसके बाद अक्टूबर 2025 से पीक ऑवर्स—सुबह 8 से 10 बजे—के दौरान ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया।

17 नवंबर 2025 को शुरू किए गए पायलट प्रोजेक्ट में 52 ट्रेनों में ओटीपी सिस्टम की टेस्टिंग की गई थी। सफल परिणामों के बाद इसे अब सभी ट्रेनों के लिए लागू करने का फैसला किया गया है।

तत्काल टिकट यात्रा से एक दिन पहले बुक किए जाते हैं। एसी क्लास के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे और नॉन-एसी के लिए 11 बजे से शुरू होती है। नियम लागू होने के बाद विंडो टिकट प्रणाली भी अधिक सुरक्षित और पारदर्शी हो जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.