राष्ट्रीय बाल्मीकि न्याय पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत
फतेहपुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट अंबेडकर पार्क में राष्ट्रीय बाल्मीकि न्याय पंचायत के मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार का भव्य स्वागत किया गया।
नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लगातार पीड़ितो वंचितों परिवारों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व में जिस उम्मीद के साथ जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वाहन पूरी ईमानदारी कर्मठता के साथ किया जाएगा। संगठन को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम करने वालों में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बाबूलाल एवं जिला महामंत्री प्रवेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कुमार बाल्मीकि, धर्मेंद्र सिंह राजकुमार, विद्यासागर, शिवनाथ, अनिल कुमार, किशोर, इकबाल पाल, चंद्र प्रकाश जिला अध्यक्ष सफाई मजदूर संघ, नीरज कुमार, सानू सागर, अमन, सागर, श्रीनाथ, विद्यासागर, सानू, अंकित, राकेश, अरविंद, प्रिंस, प्रांजल, करन कुमार, निहाल आदि लोग उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



