राष्ट्रीय एकता दिवस पर रिज़र्व पुलिस लाइन हरदोई में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन
हरदोई (आरएनआई) सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रिज़र्व पुलिस लाइन हरदोई में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी/पूर्वी) द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। दौड़ रिज़र्व पुलिस लाइन से आरंभ होकर PWD तिराहा होते हुए गांधी भवन पर संपन्न हुई।
इस अवसर पर पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों तथा एनसीसी कैडेटों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के भीतर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को जागृत करना है। यह केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता को सशक्त बनाने का प्रतीक है।
इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर भी रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



