राज्यपाल महोदया ने किया महिला बैरक का निरीक्षण व आँगनबाड़ी केंद्रों को किट वितरण

Jun 2, 2025 - 17:41
Jun 2, 2025 - 17:42
 0  648
राज्यपाल महोदया ने किया महिला बैरक का निरीक्षण व आँगनबाड़ी केंद्रों को किट वितरण

हरदोई (आरएनआई) अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज  राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी हरदोई पहुँचीं। लखनऊ से वह हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड पहुँचीं जहाँ राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, विधायक सवायजपुर श्री माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, माननीय विधायक संडीला श्रीमती अलका सिंह अर्कवंशी, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन व अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। यहाँ से  राज्यपाल जिला कारागार पहुँचीं। यहाँ उन्होंने नव स्थापित वाटर कूलर का फीता काटकर उदघाटन किया। महिला बैरक में उन्होंने महिला कैदियों से खाने की गुणवत्ता व अन्यथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वाटर कूलर से ठंडा पानी पियें। पानी को बिल्कुल बर्बाद न करें। उन्होंने प्रशिक्षण केन्द्र में सिलाई प्रशिक्षण को देखा। उन्होंने बैरक के अस्पताल को देखा। इसके पश्चात उन्होंने महिला कैदियों के बच्चों की शिक्षा हेतु स्मार्ट क्लास की व्यवस्था देखी। तत्पश्चात उन्होंने परिसर में महिला बंदियों व माध्यमिक विद्यालयों की बच्चियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अनुशासन सीखना चाहिए। उन्होंने जेल में आधुनिक व जैविक खेती की सराहना की। उन्होंने बच्चियों से जेल भ्रमण के अनुभवों पर निबंध लिखकर राजभवन प्रेषित करने को कहा। उन्होंने बंदियों से कहा कि मन में बदले का भाव न रखें। आगे एक अच्छा जीवन बिताएं। विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने महिला कैदियों व उनके बच्चों को उपहार दिए। राज्यपाल महोदया द्वारा जेल अधीक्षक को कुछ पुस्तके भेंट की गयीं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने राज्यपाल महोदया का आभार जताते हुए कहा कि सभी लोग विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने के बाद 9 से 14 वर्ष तक की सभी बच्चियों का एचपीवी टीकाकरण करा लिया जाएगा। जिला कारागार से माननीय राज्यपाल महोदया स्टेटस क्लब पहुँचीं। यहाँ उन्होंने विभिन्न विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। स्टेटस क्लब हॉल के अंदर कार्यक्रम के प्रारम्भ से पूर्व , राज्यमंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती, माननीय विधायक सवायजपुर श्री माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, माननीय विधायक संडीला अलका सिंह अर्कवंशी, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन व अन्य जन प्रतिनिधियों ने राज्यपाल महोदया का पुष्प देकर स्वागत किया। जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद के आँगनबाड़ी केंद्रों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिशुओं, धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में जनपद के आँगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर एक वीडियो क्लिप भी दिखाई गयी।कार्यक्रम की शुरुआत आँगनबाड़ी केन्द्र फर्दापुर की बच्चियों ने सरस्वती वंदना के साथ की। इस बाद पाँच वर्ष के धैर्य ने शिवतांडव स्त्रोत सुनाकर  राज्यपाल महोदया को प्रभावित किया। राधा नगर आँगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों ने देश भक्ति आधारित गीत पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। प्राथमिक विद्यालय सनफरा के बच्चों का प्रदर्शन देखकर सभी आश्चर्यचकित रह गए। प्राथमिक विद्यालय फिरोजापुर की बच्चियों ने जिस प्रकार गाने के माध्यम से व्याकरण समझाई उसने सभी को प्रभावित किया। राज्यपाल महोदया ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने बच्चों को गिफ्ट पैक भेंट किया। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एक छात्रा निष्ठा शुक्ला ने विकसित भारत पर आधारित ओजपूर्ण भाषण देकर सभी को बांधे रखा।अपने सम्बोधन में माननीय राज्यपाल महोदया ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना चाहिए। आँगनबाड़ी केंद्र से लेकर उच्च शिक्षा तक एक सततता होनी चाहिए जिससे विकसित भारत का सपना साकार हो सके। हमारे देश व प्रदेश में इस दिशा में कार्य हो रहा है।महिलाओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा लिंगानुपात को बेहतर बनाने का प्रयास होना चाहिए। बेटी को बचाने के लिए कार्य होना चाहिए। बेटी का अच्छी तरह से पालन पोषण होना चाहिए। उन्हें आगे बढ़ाया जाना चाहिए। बेटियां आज सब कुछ कर सकती हैं। सभी को अपने जीवन में अनुशासन लाना चाहिए। कौशल का विकास होना चाहिए। उन्होंने आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उनके योगदान के लिए सराहना की। उन्होंने दहेज़ की चर्चा करते हुए कहा कि दहेज़ अपराध का एक बहुत बड़ा कारण है। इसको बन्द करने की जरुरत है।सास को बहू को बेटी की तरह रखना चाहिए। लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। भारत भर में नारी सशक्तिकरण के लिए काम हो रहा। अब हमारी बेटियां बाहर निकल सकती हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को मजबूत कर रहे हैं। परिवर्तन हम अपनी आँखों के सामने देख सकते हैं। आज किसान अपने उत्पाद विदेशों में भेज रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से जरुरतमंदों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। अब 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुगों का आयुष्मान कार्ड बन रहा है। महिलाओं के नाम से प्रधानमंत्री आवास दिया जा रहा है। सभी को अपने बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। 9 से 14 वर्ष की सभी बच्चियों को कैंसर रोधी एचपीवी वैक्सीन लगवाई जानी चाहिए। राज्यमंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी ने कहा कि  राज्यपाल महोदया आँगनबाड़ी केंद्रों के विकास का बीड़ा उठाया। उन्होंने सभी को प्रेरणा देने का कार्य किया है। उत्तर प्रदेश राज्य राज्यपाल के रूप में उनको पाकर बहुत गौरवान्वित है। बच्चों के विकास की प्रथम भूमिका में आँगनबाड़ी कार्यकत्री ही आती हैं। उन्होंने राज्यपाल की हालिया पुस्तक की सराहना की।  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती ने कहा कि आँगनबाड़ी कार्यकत्री माँ से लेकर बच्चे तक के पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बच्चे जो छोटी उम्र में देखते है वह उनके मानस पटल पर अंकित हो जाता है। आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्यपाल महोदया ने  आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संसाधन किट व  पोषण किट वितरित की। उन्होंने कुछ महिला लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना में टेबलेट वितरित किये। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना के अंतर्गत स्वीकृत पत्र दिए। एक स्वयं सहायता समूह को सीसीएल का डमी चेक सौंपा। महिला किसानो को सम्मान निधि व घरौनी वितरित की। युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपा। कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी अनुनय झा ने ओडीओपी किट  राज्यपाल महोदया को भेंट की। हरिजन सेवक संघ की अध्यक्ष उर्मिला श्रीवास्तव ने माननीय राज्यपाल महोदया को पुष्पगुच्छ भेंट किया। रेडियो जागो के प्रबंध निदेशक अभय शंकर गौड़ ने रेडियो की एक प्रतिकृति भेट की। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)