राजा और सोनम की एक और तस्वीर आई सामने, सीढ़ियां चढ़ते समय पर्यटक ने बनाई थी
22 मई की शाम को सोनम डबलडेकर रुट पर राजा को मारने में नाकाम रही थी। इसके बाद सोनम और राजा ने सुबह छह बजे शिपारा होम स्टे से चेक आउट कर दिया था और तीन हजार सीढ़ियां चढ़ते हुए बंद पार्किंग यार्ट तक पहुंचे थे।

इंदौर (आरएनआई) शिलांग में जब नोंग्रियाट गांव की खाई में राजा और सोनम गए थे। तब वे अपने साथ कोई लगेज नहीं ले गए थे, लेकिन लौटते समय राजा के पास एक छोटा बेग था, जबकि सोनम एक पाॅलिथीन में कुछ सामान रखकर सीढ़ियां चढ़ रही थी। उसने भी एक छोटा सा बैग कंधे पर टांग रखा था। इसका खुलासा एक पर्यटक द्वारा लिए गए वीडियो में हुआ। पर्यटक जाते हुए वीडियो बना रहा था और उसमें राजा व सोनम भी कैद हो गए थे। सोनम ने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को भी घूरते हुए देखा था। अब उस वीडियो की तस्वीर वायरल हो रही है।
22 मई की शाम को सोनम डबलडेकर रूट पर राजा को मारने में नाकाम रही थी। इसके बाद सोनम और राजा ने सुबह छह बजे शिपारा होम स्टे से चेक आउट कर दिया था और तीन हजार सीढ़ियां चढ़ते हुए बंद पार्किंग यार्ट तक पहुंचे थे। लौटते समय राजा और सोनम एक पर्यटक के मोबाइल के वीडियो में कैद हो गए। वीडियो में सोनम सफेर रंग की टीशर्ट पहने हुए थी और उसके हाथ में एक लाठी भी थी, जबकि राजा उसके पीछे चल रहा था।
राजा ने पानी की बोतले पकड़ रखी थी और कंधे पर जैकेट टांग रखा था। सोनम की हाथ में एक सफेद रंग की पाॅलिथीन भी थी। संभवत: उसमें भी जैकेट रखा था, जो राजा की हत्या के बाद सोनम ने विशाल को दे दिया था।
सोनम रघुवंशी और तीनों युवकों ने बंद पार्किंग यार्ट में राजा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद सोनम बुर्का पहन कर फरार हो गई थी, लेकिन सोनम बुर्का अपने साथ नहीं लाई थी। उसके लिए बुर्का विशाल अपने साथ लाया था।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






