राजधानी में मौसम बदला: दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट, अगले एक घंटे में तेज बारिश और आंधी की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदला गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आसमान में बादल छाए हुए हैं और तेज आंधी चल रही है। दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है।

Jun 1, 2025 - 18:18
 0  54
राजधानी में मौसम बदला: दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट, अगले एक घंटे में तेज बारिश और आंधी की संभावना

नोएडा (आरएनआई) दिल्ली-एनसीआर रविवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हैं, जिसके साथ धूल भरी आंधी चल रही है और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। शाम 7:30 बजे तक मौसम विभाग ने तेज बारिश और आंधी का अनुमान जताया है।

दिल्ली-एनसीआर रविवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हैं, जिसके साथ धूल भरी आंधी चल रही है और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। शाम 7:30 बजे तक मौसम विभाग ने तेज बारिश और आंधी का अनुमान जताया है।

पालम और झरोदा कलां (दक्षिण-पश्चिम दिल्ली) में 16:30 बजे 65 और 37 किमी प्रति घंटे की हवा चलने की सूचना है। 16:37 बजे IST के दौरान सफदरजंग में आंधी की सूचना है, जिसकी अधिकतम गति 66 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। प्रगति मैदान में 16:45 बजे 76 किमी प्रति घंटे की हवा चलने की सूचना है।

मौसम विभाग ने 4 जून तक बारिश की संभावना संभावना जताई है। वहीं, रविवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति के साथ अस्थायी रूप से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाएंगी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.