राघौगढ़ ब्राह्मण समाज कार्यकारणी का हुआ गठन, विपिन बिहारी बोहरे वने अध्यक्ष

Apr 8, 2024 - 15:56
Apr 8, 2024 - 15:56
 0  783
राघौगढ़ ब्राह्मण समाज कार्यकारणी का हुआ गठन, विपिन बिहारी बोहरे वने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश (आरएनआई) गत दिवस जिला सनाढ्रय (ब्राह्मण) सभा की बैठक का आयोजन जिला सनाढ्रय सभा के अध्यक्ष श्रीकृष्ण राजोरिया के नेतृत्व एवं पं. महेश प्रसाद बोहरे (एडवोकेट) की अध्यक्षता मे राघौगढ मे रखी गई । 

जिला मिडिया प्रभारी आनंद व्यास ने वताया की वैठक में समाज संगठन का विस्तार कर सामाजिक गतिविधियों को समाज के प्रत्येक सदस्य तक पहुंचने के लिए मण्डल राघोगढ की कार्यकारिणी का गठन किया गया । सर्वसम्मति से संरक्षक के पद पर पं. महेश प्रसाद बोहरे का चयन किया गया एवं  आपके मार्गदर्शन मे सर्वसम्मति से राघोगढ मण्डल कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर पं. विपिन बिहारी बोहरे,  बरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री कृष्ण गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर राजेश शर्मा साडा कॉलोनी, कोषाध्यक्ष पद पर गोविंद उपाध्याय,   महामंत्री पद पर योगेश शर्मा साडा  कॉलोनी, संगठन पद पर बेनी प्रसाद वशिष्ठ आवन,  कार्यालय मंत्री अनिल शर्मा आचार्य आवन रहेंगे। महासचिव शिवदयाल शर्मा ने कहा की मण्डल मे समितियों का गठन का उद्देश्य है कि समाज मे चल रही गतिविधियों का लाभ प्रत्येक समाज  के सदस्य तक पहुच पाये।ओर सभी समाज की भावनाओं के अनुरूप ही समाज की गतिविधियों को संचालित की जा सके । अध्यक्ष श्रीकृष्ण राजोरिया ने कहा कि हम अपने उद्देश्यो मे सफल होते जा रहे है। ओर जिले के प्रत्येक सदस्य को जिले से जोड़ने का प्रयास प्रगति की राह पर है।
कोषाध्यक्ष रामकिसोर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया । बैठक मे बरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ ओ पी बिरथरे, उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा,  सयुंक्तसचिव ललित भारद्वाज, युवराज राजोरिया संगठन सचिव पं लखनलाल शास्त्री, पं. राधेश्याम शर्मा, जिला मिडिया प्रभारी आनंद व्यास पत्रकार  की उपस्थिति रही ।सभी ने अपने सुझावों से समाज उत्थान मे सहयोग प्रदान करने के सहयोग का आश्वासन दिया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0