राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पुल निर्माण कार्य शीघ्र कराने की मांग की
भोपाल (आरएनआई) राघौगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश को पत्र लिखकर रुठियाई–एनएफएल मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाने की मांग की है।
अपने पत्र में विधायक ने अवगत कराया कि 28 जुलाई 2025 को हुई अत्यधिक वर्षा के कारण रुठियाई-एनएफएल मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। यह मार्ग एनएफएल औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ा है और यहां से प्रतिदिन हजारों लोगों और वाहनों की आवाजाही होती है।
पूर्व में भी इस पुलिया के दुरुस्तीकरण हेतु नगर पालिका राघौगढ़–विजयपुर द्वारा प्रयास किए गए थे, लेकिन पुल का कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण हर बारिश में रास्ता बंद हो जाता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इस गंभीर जनहित के मुद्दे को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिया निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग अंतर्गत ब्रिज कॉर्पोरेशन से कराए जाने के निर्देश तत्काल जारी किए जाएँ।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



