राघौगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन एवं आंगनबाडि़यों में कराया गया रूफ वाटर हार्वेस्टिंग कार्य

Jun 12, 2024 - 20:19
Jun 12, 2024 - 20:19
 0  1.7k
राघौगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन एवं आंगनबाडि़यों में कराया गया रूफ वाटर हार्वेस्टिंग कार्य

गुना (आरएनआई) म.प्र.शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डा सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक मार्गदर्शन में जल गंगा संर्वधन अभियान 05 जून 2024 से 16 जून 2024 तक चलाया जा रहा है। जिसमे पुरानी जल संरचनाएं जो अनुपयोगी है उनके जीर्णोद्धार एवं मरम्‍मत कार्य कराया जाकर अनुपयोगी संरचनाओं को उपयोगी बनाया जा रहा है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राघौगढ़ शैलेंद्र यादव ने बताया कि आज 12 जून 2024 को जनपद पंचायत राघौगढ़ की क्षेत्रांतर्गत समस्‍त ग्राम पंचायतों मे पंचायत भवन एवं आंगनबाडि़यों मे रूफ वाटर हार्वेस्टिंग कार्य एवं प्रति ग्राम पंचायत 5-5 के मान से शासकीय हेण्‍डपम्‍पों एवं शासकीय कूपों पर कार्य कराया जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0