रक्षाबंधन पर मुफ्त बस सेवा का बहनों ने उठाया लाभ, रोडवेज बस स्टाप समेत प्राइवेट बस स्टैंडों पर दिन भर रही भीड़-भाड़

Aug 9, 2025 - 20:31
Aug 9, 2025 - 20:41
 0  81
रक्षाबंधन पर मुफ्त बस सेवा का बहनों ने उठाया लाभ, रोडवेज बस स्टाप समेत प्राइवेट बस स्टैंडों पर दिन भर रही भीड़-भाड़

फतेहपुर (आरएनआई) हर बार की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर्व में बहनों को अपने भाइयों के घर जाने के लिए रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा का तोहाफा दिया गया था। इस बार शासन ने बहनों के साथ एक सह यात्री को भी निःशुल्क सेवा दी। जिसके चलते सुबह से बहने परिजनों संग रोडवेज बस स्टाप पर पहुंच गई। पूरे दिन बसों में चढ़ने की मारामारी रही। शहर के ज्वालागंज रोडवेज बस स्टाप पर महिलाओं व पुरूषों की खासी भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए बसों में बैठने के लिए काफी इंतजार भी करना पड़ा।

बताते चलें कि रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की योगी सरकार ने बहनों व एक सह यात्री को रोडवेज बसों में निःशुल्क सेवा देने का ऐलान किया था। यह ऐलान होते ही महिलाओं में खुशी की लहर देखी गई। भाईयों की कलाई में राखी बांधने के लिए लालाइत बहनें अपने पतियों संग रोडवेज बसों पर सफर करते दिखाई दीं। महिलाओं व पुरूषों की खासी भीड़ रोडवेज बस स्टाप पर पूरा दिन देखी गई। उधर प्राइवेट साधनों से भी बहनें अपने गन्तव्य को पहुंची। इस आपाधापी के कारण पूरा दिन जिले के कई क्षेत्रों में जाम का नजारा भी देखने को मिला। घंटों लोग जाम में फंसे हांफते रहे। ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस कर्मी जाम को खुलवाने की जद्दोजद करते दिखे, हालांकि जाम का यह नजारा देर रात तक देखने को मिला।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0