यूपी में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी

यूपी में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 18 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

Jul 30, 2025 - 10:11
 0  54
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट: 18 जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी

लखनऊ (आरएनआई) प्रदेश में मानसून के दोबारा सक्रिय होने के बाद ज्यादातर इलाकों में बारिश का दाैर जारी है। मंगलवार को पूर्वाचल, बुंदेलखंड, आगरा में अच्छी बारिश हुई। माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार को बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र और बृहस्पतिवार से अगले तीन दिन तराई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं।

गाजीपुर में मंगलवार को सर्वाधिक 113 मिमी बारिश हुई। कन्नाैज में 88 मिमी, कुशीनगर में 82 और गोरखपुर में 72.3 मिमी बारिश हुई। प्रयागराज, वाराणसी, बिजनाैर में भी अच्छी बारिश हुई। माैसम विभाग ने बुधवार के लिए बुंदेलखंड, विंध्य और आगरा क्षेत्र के 18 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 40 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी। बृहस्पतिवार से तराई में हल्की से मध्यम बारिश का दाैर शुरू होगा।

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

राजधानी में मंगलवार को दोपहर से शाम के बीच अच्छी बारिश देखने को मिली। बारिश के साथ ही यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलीं। तेज हवा के साथ बारिश की वजह से हवा में ठंडक घुल गई। शाम तक लखनऊ में माैसम खुशनुमा हो गया। शाम तक यहां 4.7 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार को भी लखनऊ में बूंदाबांदी के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री की बढ़त के साथ 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का तापमान 1.7 डिग्री की गिरावट के साथ 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.