मोबाइल कोर्ट के माध्यम से राघौगढ़ में भूमि संबंधी प्रकरण का किया गया निराकरण
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार मोबाइल कोर्ट के माध्यम से विभिन्न भूमि संबंधी प्रकरणों का आपसी समन्वय से संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जा रहा है।
इस क्रम में आज ग्राम कर्माखेड़ी तहसील राघौगढ़ स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 25/1 रकबा 9 हेक्टर शासकीय मद में दर्ज है। किसान संघ द्वारा सौंपे ज्ञापन में अवैध कॉलोनी काटने की शिकायत पर आज राजस्व, वन एवं नगर पालिका अमले के साथ आवेदक अनावेदक की उपस्थिति में मोबाइल कोर्ट अंतर्गत मौका मुआयना कर नजरी आंकलन किया गया। उक्त सर्वे नम्बर पर कुछ हिस्से पर मक्के की फसल, शेष पर तालाब एवं पड़त भूमि पाई गई। 5 हेक्टर भूमि वन सीमा के अंतर्गत पाई गई। अवैध निर्माण नहीं पाया गया। फसल एवं तालाब के कारण सीमांकन नहीं किया जा सका। आवेदक कार्यवाही से संतुष्ट हैं। सीमाकंन फसल कटने उपरांत करवाने हेतु सहमत हैं।
उक्त कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार राघौगढ़ सुश्री रेणु कांसलीवाल,राजस्व निरीक्षक बबलू हिंडोलिया, हल्का पटवारी उमेश श्रीवास्तव,वन अमला,नगर पालिका अमला उपस्थित थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



