मोबाइल कोर्ट के माध्यम से किया भूमि संबंधी प्रकरण का निराकरण

Oct 25, 2025 - 19:08
Oct 25, 2025 - 19:12
 0  108
मोबाइल कोर्ट के माध्यम से किया भूमि संबंधी प्रकरण का निराकरण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के नवाचार मोबाईल कोर्ट के माध्यम से भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों का जिला अंतर्गत निराकरण किया जा रहा है। उक्त क्रम में तहसील राघौगढ अंतर्गत ग्राम पालपुर में आज  रास्ते के विवाद का निराकरण किया गया।

आवेदकगण कैलाशनारायण, प्रताप, हेतराम, राधेश्याम, लक्ष्मण जाति लोधा वगैरह निवासी पालपुर द्वारा समक्ष में आवेदन प्रस्तुत कर ग्राम पालपुर स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 111/2 पर स्थित शासकीय रास्ते पर से अनावेदक शिवचरण मीना का अवैध अतिक्रमण हटाया जाकर उक्त रास्ते को खुलवाये जाने हेतु निवेदन किया गया था। उक्त संबंध में अनुराग जैन, तहसीलदार, तहसील राघौगढ के नेतृत्वव में राजस्व दल द्वारा पुलिस वल के साथ उभयपक्ष की उपस्थिति में आम सहमति से रास्ता खुलवाया गया। आवेदकगण द्वारा मोबाईल कोर्ट अंतर्गत रास्ता खुलवाये जाने पर  जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0