मुस्कान अस्पताल में भर्ती, आज हो सकती है डिलीवरी — सौरभ हत्याकांड के मामले में बच्चे के पिता को लेकर संशय
मेरठ (आरएनआई) चर्चित सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान की तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उसे प्रसव पीड़ा हो रही है और किसी भी समय डिलीवरी हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है और अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
मुस्कान को सोमवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा महसूस होने पर अस्पताल लाया गया। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है, लेकिन मेडिकल टीम 24 घंटे मॉनिटरिंग कर रही है। शाम तक डिलीवरी होने की संभावना जताई गई है।
तीन मार्च को हुए इस हत्याकांड में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर मुस्कान के पति सौरभ की हत्या कर दी थी और शव के टुकड़े नीले ड्रम में डालकर सीमेंट में दबा दिए थे। इसके बाद दोनों शिमला घूमने चले गए थे और 18 मार्च को मुस्कान द्वारा मां को घटना बताने पर मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जहां से उनकी जमानत याचिकाएं पहले ही खारिज हो चुकी हैं।
21 नवंबर को कैब चालक और गवाह अजब सिंह की कोर्ट में जिरह हुई, जिसमें उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुस्कान और साहिल की पहचान की। इस मामले में न्यायालय में 36 गवाहों की सूची में अब तक कई महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
सौरभ पूर्व में मर्चेंट नेवी में कार्यरत था और लंदन के एक मॉल में नौकरी करता था। 24 फरवरी 2025 को वह मेरठ लौटा था और 25 फरवरी को बेटी पीहू तथा 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाया था। इसके कुछ ही दिनों बाद उसकी हत्या कर दी गई।
अब मुस्कान की डिलीवरी को लेकर पुलिस सतर्क है, जबकि बच्चे के पिता को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। न्यायालय में इस मामले की सुनवाई जिला जज संजीव पांडे के यहां जारी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



