मुरादाबाद में यूट्यूबर महक परी और ऑटो चालक के बीच सड़क पर थप्पड़बाजी, वीडियो वायरल — राहगीरों ने किया बीच-बचाव, लगा जाम

Nov 4, 2025 - 15:41
 0  243
मुरादाबाद में यूट्यूबर महक परी और ऑटो चालक के बीच सड़क पर थप्पड़बाजी, वीडियो वायरल — राहगीरों ने किया बीच-बचाव, लगा जाम

मुरादाबाद (आरएनआई)। शहर के दिल्ली रोड पर मंगलवार को यूट्यूबर महक परी और एक ऑटो चालक के बीच हुए विवाद ने सड़क पर हंगामे का रूप ले लिया। दोनों के बीच मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लगभग 36 सेकेंड के इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाते और झगड़ते नजर आ रहे हैं।

घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। कई राहगीरों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह क्लिप तेजी से वायरल हो गया।

क्या है मामला
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर यूट्यूबर और ऑटो चालक के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही पलों में हाथापाई में बदल गई। दोनों एक-दूसरे को गालियां देते हुए थप्पड़ मारने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह झगड़ा शांत कराया। हालांकि, झगड़े की असली वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है और न ही किसी पक्ष या पुलिस ने इस पर आधिकारिक बयान जारी किया है।

पिछले विवाद में भी आ चुकी हैं सुर्खियों में
यह पहली बार नहीं है जब महक परी का नाम विवादों में आया हो। इससे पहले 18 अगस्त को उनकी कार एक बाइक से टकरा गई थी, जिसके बाद उन्होंने सड़क पर जमकर हंगामा किया था। उस दौरान भी उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह घटना जोया कस्बे के साप्ताहिक बाजार के पास हुई थी। टक्कर के बाद महक और उनकी बहन परी ने कथित तौर पर चालक के साथ हाथापाई की थी। तब भी भीड़ जमा हो गई थी और स्थानीय लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया था।

सोशल मीडिया से मिली विवादों की पहचान
संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर कलां गांव की रहने वाली बहनें महक और परी ने मई 2024 में इंस्टाग्राम पर अपनी पहचान बनानी शुरू की थी। शुरुआती दिनों में व्यूज न मिलने पर उन्होंने बार-बार आईडी बदली, लेकिन जब उन्होंने अमर्यादित और विवादित कंटेंट डालना शुरू किया, तो उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ने लगे।

धीरे-धीरे उन्होंने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता तो हासिल की, लेकिन साथ ही कई बार विवादों में भी फंस गईं। गांव में विरोध बढ़ने पर असमोली थाना पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा था।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करने और दोनों पक्षों के बयान लेने की बात कही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.