मुख्यमंत्री से मिलकर गौसगंज को नगर पंचायत का दर्जा व मां शीतला देवी मंदिर को पर्यटन विभाग में शामिल कर सौंदर्यीकरण की मांग
हरदोई (आरएनआई) गौसगंज क्षेत्र हेतु विकास की नई दिशा में सतत प्रयासरत सामाजिक कार्यकर्ता रवीश कुमार सिंह, ग्राम प्रधान आयुष पटेल व डॉक्टर आनंद कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर गौसगंज को नगर पंचायत बनाने व पौराणिक मंदिर मां शीतला देवी को पर्यटन विभाग में शामिल कर उसकी कायाकल्प करने की मांग की। वह लगातार गौसगंज क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं। ग्राम प्रधान की कमान संभालने के बाद गौसगंज के जन प्रतिनिधियों के सहयोग से विकास की नई इबारत लिखी। गांव की सड़कों, सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, पेयजल, ग्राम सचिवालय का सौंदर्य करण, पशुपालन विभाग के पशु केंद्र का नवीन भवन, स्वास्थ्य केंद्र का कायाकल्प, हाई मास्ट लाइटें, डिजिटल लाइब्रेरी, वाटर कूलर आदि बुनियादी सुविधाओं का विकास कर गौसगंज को नई पहचान दी। गौसगंज ग्राम सभा की आबादी व आसपास के क्षेत्र के आम जनमानस की प्रमुख बाजार, बुनियादी सुविधाओं हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में कई इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज स्थापित होने, कानून व्यवस्था के लिए पुलिस चौकी की स्थापना के कारण गौसगंज को नगर पंचायत का गठन आवश्यक है। वहीं गौसगंज में पौराणिक मंदिर मां शीतला देवी मंदिर की दबंगों ने काफी भूमि पर कब्जा कर रखा है जिसे रवीश कुमार सिंह के अथक प्रयास से खाली कराया गया। जनप्रतिनिधि गणों के सहयोग से कायाकल्प हो गया। मंदिर लगभग 200 वर्ष पुराना है। सई नदी के किनारे स्थापित होने के कारण काफी रामणीक है। यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। दोनों प्रमुख मांगों को युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

