मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावक बनने के साथ पंकज चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनना तय
यूपी (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया के तहत पंकज चौधरी का उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे पंकज चौधरी ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।
खास बात यह रही कि उनके मुकाबले में किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहे, जिससे पंकज चौधरी के नेतृत्व पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश सरकार का भरोसा स्पष्ट रूप से झलका।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, पंकज चौधरी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने तथा आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए संगठन को तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



