मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक
हरदोई (आरएनआई) आज मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन के सम्बन्ध मे समिति की बैठक की गई जिसमें सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 13 व 14 दिसम्बर 2025 को हरदोई क्षेत्र के खेल सांसद जयप्रकाश की संसदीय क्षेत्र में स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई में आयोजित किए जाएंगे इसमें पांच विधानसभाओं के विजेता खिलाड़ी प्रथम तृतीय व तृतीय भाग लेंगे अन्य तीन विधानसभाओं के खेल सांसद अशोक रावत की अगुवाई में मॉडर्न पब्लिक स्कूल व सुभाष पीजी कॉलेज कहानी गौसगंज में आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा उपस्थित रहें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

