मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत नारी सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरदोई (आरएनआई) आज दिनांक 27 सितम्बर 2025 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत नारी सुरक्षा, नारी शक्ति, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत थाना बेनीगंज क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जॉइंट मजिस्ट्रेट संडीला सुश्री नारायणी भाटिया ने की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं, महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनने का संदेश दिया।
सुश्री भाटिया ने महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 एवं 1098 की जानकारी देते हुए छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मविश्वासी बनाना है।
इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं की उपस्थिति रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



