मिजोरम: बीएसएफ-एक्साइज की संयुक्त कार्रवाई, 4.79 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद; चार गिरफ्तार

Nov 23, 2025 - 10:02
 0  81
मिजोरम: बीएसएफ-एक्साइज की संयुक्त कार्रवाई, 4.79 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद; चार गिरफ्तार

आइजोल (आरएनआई) मिजोरम में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) आइजोल और राज्य के एक्साइज एवं नारकोटिक्स विभाग ने संयुक्त अभियान में नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी है। कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो म्यांमार के नागरिक भी शामिल हैं। बरामद किए गए नशीले पदार्थों की अनुमानित कीमत 4.79 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, खुफिया इनपुट के आधार पर शुक्रवार देर रात सेलोंग–आइजोल मार्ग (एनएच-6) पर एक संदिग्ध वाहन को रोका गया। शुरुआती तलाशी में कोई बरामदगी नहीं हुई, लेकिन पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे आइजोल में नशीली दवाओं की सप्लाई लेने जा रहे थे।

इसके बाद टीम ने संदिग्धों को आइजोल के चंदमारी वेस्ट क्षेत्र में ले जाकर एक संभावित ठिकाने की पहचान की। शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई, जहाँ दो और संदिग्ध पकड़े गए।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुद दो बैग सौंपे। जांच में छह पैकेट संदिग्ध मेथामफेटामाइन (कुल वजन 5.89 किलोग्राम) और तीन सोप केस में करीब 41 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। बरामद नशीले पदार्थों की कुल कीमत 4,79,66,500 रुपये आंकी गई है।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए एक्साइज एवं नारकोटिक्स विभाग को सौंप दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन एजेंसियों के बीच उत्कृष्ट समन्वय और वास्तविक समय की जानकारी का परिणाम है। बीएसएफ ने कहा है कि सीमा पार से होने वाली ड्रग तस्करी को रोकने और युवाओं को नशे की चपेट से बचाने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.