माय भारत के युवा मंडलों ने मनाया सुशासन दिवस, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर युवाओं ने गीत-कविताओं से किया नमन
हरदोई (आरएनआई) माय भारत के तत्वावधान में जनपद हरदोई के ग्राम मिरगवां पंचायत भवन में युवा मंडल मिरगवां, हरपालपुर एवं अहिरोरी के संयुक्त प्रयास से श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए किया गया। हरपालपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतुल तिवारी, निर्मल सिंह, उमेश चंद द्विवेदी एवं मनोज सिंह भदोरिया ने अटल जी के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इसके उपरांत युवाओं द्वारा कविता एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें
प्रथम स्थान – शिवम कुमार
द्वितीय स्थान – सौम्या
तृतीय स्थान – प्रतिष्ठा
ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए। हरपालपुर कार्यक्रम का संयोजन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दुर्गेश द्विवेदी द्वारा किया गया।
वहीं, अहिरोरी में सुशासन दिवस का आयोजन श्री सूर्य बली कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर डॉ. सुबोध कुमार के संयोजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें युवा मंडल अहिरोरी की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री देवेश सिंह (लेक्चरार, आर.आर. इंटर कॉलेज, हरदोई) एवं श्री पंकज त्रिवेदी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सुशासन दिवस के महत्व, अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों, विचारों एवं उनके प्रेरणादायी जीवन पर विचार व्यक्त किए गए। युवा मंडल सदस्यों, इंटरमीडिएट तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने भाषण एवं अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे युवाओं में राष्ट्र सेवा, सुशासन और नेतृत्व के प्रति विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



