महारानी ने खाया सत्तू, उनकी सरलता की क़याल हुईं महिलाएँ

Apr 3, 2024 - 14:13
Apr 3, 2024 - 14:13
 0  4.1k

गुना (आरएनआई) बमौरी विधानसभा के म्याना कस्बे में पहुँची ग्वालियर राजघराने की महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का सहज और सरल रूप देखकर कार्यक्रम में उपस्थित हज़ारों महिलाएँ उनकी कायल हो गईं जब उन्होंने ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किया गया सत्तू बड़े चाव से खाया और उपस्थित अन्य महिलाओं को खिलाया भी।वे म्याना में आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन में शामिल होने पहुँची थी साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने पति केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।अच्छी ख़ासी गर्मी होने हुए भी अपनी महारानी की एक झलक पाने एवं उन्हें सुनने हज़ारों की संख्या में उपस्थित रहीं।श्रीमती सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस साल में महिला सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाये हैं अब आपकी बारी है अपने महाराज साहब और प्रधानमंत्री जी के हाथों को मज़बूत बनाये और भारत देश को विश्वगुरु बनाने के लिए लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सभी महिलाओं वोट के रूप में अपनी आहुति दें।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया,भाजपा ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार,महिला अध्यक्ष श्रीमती राजेश राजपूत,ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका लुंबा,ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमती दामोदर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0