मनमोहन सिंह के स्मारक पर विवाद: संजय सिंह ने केंद्र सरकार की सोच को बताया घिनौनी, कहा- यह सिख समुदाय का अपमान

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आगे आकर घोषणा करनी चाहिए थी कि अटल बिहारी वाजपेयी की तरह उनके लिए भी एक स्मारक बनाया जाएगा।

Dec 28, 2024 - 13:05
 0  783
मनमोहन सिंह के स्मारक पर विवाद: संजय सिंह ने केंद्र सरकार की सोच को बताया घिनौनी, कहा- यह सिख समुदाय का अपमान

नई दिल्ली (आरएनआई) पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार 26 दिसंबर को नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। उन्हें आधुनिक भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। केंद्रीय सरकार ने उनके सम्मान में एक जनवरी 2025 तक सात दिनों के लिए राजकीय शोक घोषित किया है। इसके साथ ही सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व पीएम का स्मारक बनाने की घोषणा की। केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित किया है कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। अब पूर्व प्रधानमंत्री के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सरकार पर पूर्व प्रधानमंत्री की स्मारक के लिए जगह नहीं ढूंढ पाने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे मनमोहन सिंह का अपमान बताया। हालांकि, पूर्व पीएम के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी। पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार की सोच कितनी घिनौनी है। 

संजय सिंह ने कहा, "यह दिखाता है कि सरकार की सोच कितनी घिनौनी है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूछना चाहता हूं कि आप मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए राजघाट परिसर में जगह देने को तैयार क्यों नहीं हैं? यह पार्टी खुद को सबसे संस्कारी बताती है। आप मुझे ऐसे एक पीएम का नाम बताएं जिनका अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया है। सिख समुदाय कितना अपमानित महसूस कर रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार को आगे आकर घोषणा करनी चाहिए थी कि अटल बिहारी वाजपेयी की तरह उनके लिए भी एक स्मारक बनाया जाएगा। मनमोहन सिंह पिछले 10 वर्षों तक प्रधानमंत्री थे।

मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "आज बहुत ही मार्मिक क्षण है। एक बहुत अच्छा इंसान, एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, एक राजनेता आज हमारे साथ नहीं है। यह केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के लिए भी दुख का दिन है। वे बहुत ही सरल जीवन जीते थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा, "यह आधुनिक भारत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वे आधुनिक भारत 2.0 के निर्माता थे जिसे जवाहरलाल नेहरू स्थापित करना चाहते थे। उन्होंने भारत को वहां पहुंचाया, जहां हम अभी हैं। वे एक महान व्यक्ति थे, उन्होंने राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन कर डॉ. मनमोहन सिंह के लिए स्मारक बनाने की मांग की थी। खरगे के फोन के जवाब में सरकार की तरफ से स्थल देने पर विचार करने के लिए दो-चार दिन का समय मांगा गया। इसकी जानकारी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में रखी गयी तो प्रियंका गांधी ने कहा कि ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए मनमोहन सिंह को वीर भूमि या शक्ति स्थल का ही कोई हिस्सा दे दिया जाए, वहीं उनका समाधि स्थल भी बन सकता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.