मथुरा के हाईवे क्षेत्र स्थित बार में हाई-वोल्टेज ड्रामा, 30 हजार रुपये को लेकर बाउंसरों ने नामचीन परिवार से की मारपीट; वीडियो वायरल

Nov 28, 2025 - 11:05
 0  702

मथुरा (आरएनआई)—थाना हाइवे क्षेत्र के ट्रंक बार में शुक्रवार देर रात हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। करीब 30 हजार रुपये के विवाद में बार के बाउंसरों ने शहर के एक नामचीन परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की। गंभीर रूप से घायल हुए परिवार के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी खत्म होने के बाद बिल को लेकर विवाद बढ़ा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बार स्टाफ ने 30,000 रुपये अधिक बिल बना दिया। जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और सीसीटीवी फुटेज चेक करवाने की मांग की, तो होटल स्टाफ और बाउंसरों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और बाउंसरों ने परिवार के सदस्यों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि होटल प्रबंधन ने न सिर्फ विवाद बढ़ाया, बल्कि मारपीट को छिपाने के लिए सीसीटीवी फुटेज देने से भी इनकार किया।

पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना हाइवे पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने शहर में सुरक्षा और बार प्रबंधन की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस होटल स्टाफ, बाउंसरों और प्रबंधन की भूमिका की जांच कर रही है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.