मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग

जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में दो लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। इस बीच राज्य में हिंसा की खबर भी सामने आ रही है। मणिपुर के इनर मणिपुर लोकसभा सीट पर फायरिंग हुई है। बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी में एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी हुई है। इसमें 3 लोग घायल हुए हैं। वहीं इंफाल पूर्व के थोंगजू के एक बूथ पर EVM में तोड़फोड़ की खबर है।

Apr 19, 2024 - 13:45
 0  1.9k
मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग

इंफाल (आरएनआई) जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में दो लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। इस बीच राज्य में हिंसा की खबर भी सामने आ रही है। मणिपुर के इनर मणिपुर लोकसभा सीट पर फायरिंग हुई है। बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी में एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी हुई है। इसमें 3 लोग घायल हुए हैं। वहीं इंफाल पूर्व के थोंगजू के एक बूथ पर EVM में तोड़फोड़ की खबर है।

मणिपुर में मोइरांग विधानसभा क्षेत्र के थमनपोकपी में एक मतदान केंद्र के पास बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। गोलीबारी से उन वोटर्स में दहशत फैल गई जो अपने उम्मीदवार को चुनने के लिए लाइन में खड़े थे। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के अनुसार लोग पोलिंग बूथ से भागते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना में करीब तीन लोग घायल हो गए हैं और पोलिंग बूथ पर लगी ईवीएम में भी तोड़फोड़ की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा इंफाल पूर्व के खोंगमान में एक पोलिंग बूथ पर कुछ अज्ञात बदमाश घुस गए और प्रॉक्सी वोटिंग में लगे रहे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ जगहों पर अशांति की छिटपुट घटनाएं भी सामने आईं। इनर मणिपुर लोकसभा सीट के तहत थोंगजू विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय लोगों और अज्ञात बदमाशों के बीच झड़प हो गई। इस बीच, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने लुवांगसांगबाम ममांग लीकाई में अपना वोट डाला और लोगों से राज्य के मूल लोगों को बचाने और इसकी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आग्रह किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.