मंडलायुक्त ने किया बिलग्राम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, ग्रामीणों से संवाद, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश
हरदोई (आरएनआई) मंडलायुक्त रोशन जैकब ने मंगलवार को बिलग्राम तहसील के राजघाट क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों – मक्कूपुरवा, घासीपुरवा, चिरंजीपुरवा, कटरी बिलुही व कटरी परसोला का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं तथा राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि बाढ़ शरणालय 24 घंटे सक्रिय रहें। मेडिकल कैंपों में पर्याप्त दवाएं व एंटी वेनम वैक्सीन उपलब्ध हों और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार ड्यूटी पर रहें। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में एम्बुलेंस सेवा सुचारु रखने के साथ पानी उतरने के बाद फॉगिंग व एंटीलार्वा छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए।
ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए क्लोरीन की गोलियां दी जाएं और उनके प्रयोग की विधि बताई जाए। जहां भोजन पकाना संभव न हो वहां पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाए।
मंडलायुक्त ने कहा कि पशुओं के लिए अलग शरणालय बनाए जाएं, उनका टीकाकरण कराया जाए और भूसा-चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो। साथ ही प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरण में तेजी लाई जाए।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंडलायुक्त द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



