भोपाल में NHAI का ब्रिज 20 फीट धँसा, बड़ा हादसा टला — भ्रष्टाचार और डिज़ाइन पर उठे सवाल
भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के 90 डिग्री ब्रिज कमाल के बाद एन ए एच आई का अजूबा। देश में भ्रष्टाचार किस चरम सीमा पर है यह केवल मध्य प्रदेश ही नहीं देश में भी देखा जा सकता है। केवल मप्र में लोक निर्माण विभाग के डिज़ाइन असमंजस नही एन ए एच आई के डिज़ाइन भी फैल, मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से जुड़ा है स्थित गुप्ता बाईपास द्वारा बनाया गया था जो इंदौर होशंगाबाद जबलपुर जयपुर मंडला सागर रोडो को जोड़ता है, जहां सोमवार दोपहर करीब 12 से 1:00 बजे बीच नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा बनाए गए ब्रिज में बड़ा हादसा होते बचा। थाना सुखी सेविनयाँ अंतर्गत बिलखिरिया की तरफ से आने वाले ग्राम कल्याणपुर रेलवे ब्रिज से 100 मीटर के आगे ब्रिज ही धँस गया। गनीमत रही की ब्रिज धसने के दौरान कोई वहां उसे नहीं गुजर रहा था इस कारण कोई बड़ी जनहानि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा की मंडीदीप से ईट खेड़ी की ओर जाने वाला ब्रिज का हिस्सा करीब 20 फीट धस गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

