भारतीय किसान यूनियन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कहा– जल्द समाधान न हुआ तो होगा आंदोलन तेज

Aug 23, 2025 - 19:57
Aug 23, 2025 - 19:58
 0  108
भारतीय किसान यूनियन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कहा– जल्द समाधान न हुआ तो होगा आंदोलन तेज

कछौना (हरदोई) (आरएनआई) भारतीय किसान यूनियन इंडिया ने जिला अध्यक्ष रेखा दीक्षित के नेतृत्व में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मासिक पंचायत कर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

यूनियन ने ज्ञापन में कहा कि सक्रिय सदस्य रज्जन लाल की परती भूमि पर दबंगों ने कब्जे का प्रयास किया है। इसकी शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस और एसडीएम संडीला से बार-बार की गई, लेकिन न तो राजस्व कर्मियों ने और न ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की। किसान यूनियन ने साफ कहा कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो अतिक्रमण हटाने का काम किसान स्वयं करेंगे।

ज्ञापन में ब्लॉक कोथावां के कल्यानमन, दिलाउलपुर, पटकापुर सहित दर्जनों गांवों में अधूरे शौचालयों को पूरा कराने, कोथावां चौराहे पर खराब इंडिया मार्का नल को ठीक कराने, पौराणिक तीर्थ हत्या कांड मार्ग से अतिक्रमण हटाने और जिले में खाद की गंभीर समस्या दूर करने की मांग की गई।

यूनियन ने कहा कि 11 अगस्त से सहकारी समितियों पर नए नियम लागू होने और पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के दावों के बावजूद आज भी किसान लंबी कतारों में परेशान हैं और फसलें बर्बाद हो रही हैं। संगठन ने कछौना, कोथावां, संडीला और बेहन्दर ब्लॉकों में तत्काल खाद उपलब्ध कराने की मांग की।

जिला अध्यक्ष रेखा दीक्षित ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निस्तारण शीघ्र नहीं हुआ तो किसान यूनियन बड़े आंदोलन को मजबूर होगी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)