ब्लॉक शाहाबाद में संपन्न हुई स्वस्थ राष्ट्र, समृद्ध राष्ट्र थीम के तहत खेलकूद प्रतियोगिताएं
हरदोई (आरएनआई) माय भारत के तत्वावधान में स्वस्थ राष्ट्र , समृद्ध राष्ट्र थीम के अंतर्गत ब्लॉक क्लस्टर स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन शाहाबाद के रानी अवंतीबाई इंटर कॉलेज खेल मैदान में किया गया । प्रबंधक श्री विश्वंभर दयाल एवं प्रधानाचार्य श्री रजनीश राजन द्वारा जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने खेलकूद के महत्व और थीम पर प्रकाश डाला और सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया । युवाओं के लिए वॉलीबॉल , लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ तथा युवतियों के लिए कबड्डी , बैडमिंटन और 100 मीटर का आयोजन हुआ । वॉलीबॉल में नौगांव की टीम विजेता और नेवादा की टीम उपविजेता रही ।
कबड्डी में बासित नगर की टीम विजेता और नेवादा की टीम उपविजेता रही ।
लंबी कूद में श्याम शुक्ला प्रथम , तेजस द्वितीय , उपलक्ष्य तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर महिला वर्ग में लक्ष्मी देवी , आरती देवी ,मोनी राजपूत, क्रमशः विजेता रहे। बैडमिंटन में आंशिक गुप्ता , सौम्य और लक्ष्मी ने प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया । पुरुषों की दौड़ में अनमोल प्रथम , अजीत द्वितीय और तेजस तृतीय स्थान पर रहे । खेलकूद संपन्न कराने में अवधेश और रामजी ने रेफरी की भूमिका निभाई।
सभी विजेताओं को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामू यादव एवं जिला युवा अधिकारी द्वारा मोमेंटो , मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। सभी विजेताओं को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन और संयोजन युवा मंडल अनंगपुर के अभिषेक कुमार एवं बासितनगर के युवा मंडल सदस्यों द्वारा किया गया ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



