ब्यावरा SDOP प्रकाश शर्मा धरने पर बैठे लोगों को समझाने आए, समाज FIR पर अड़ा
ब्यावरा (आरएनआई) ब्यावरा में IAS संतोष वर्मा प्रकरण को लेकर जारी विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को SDOP प्रकाश शर्मा धरने पर बैठे समाज के प्रतिनिधियों को समझाने के लिए पहुंचे, लेकिन राजपूत समाज और करणी सेना FIR दर्ज कराने पर अड़े रहे।
धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने स्पष्ट कहा कि जब तक नामजद FIR दर्ज नहीं की जाती, आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। उनका कहना है कि मामले को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है, जबकि समाज केवल निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा है।
SDOP प्रकाश शर्मा ने धरनास्थल पर समाजजनों से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी। उन्होंने शांति बनाए रखने और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की।
हालांकि, समाज का रुख सख्त बना हुआ है। प्रतिनिधियों ने कहा कि न्याय के बिना आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा और आवश्यक हुआ तो आंदोलन को जिला स्तर पर व्यापक किया जाएगा।
इस बीच, प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



