बोरवेल में गिरे दशरथ के लिए 2 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Dec 28, 2024 - 21:34
Dec 28, 2024 - 21:34
 0  7.5k
बोरवेल में गिरे दशरथ के लिए 2 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राधौगढ़ (आरएनआई) गुना जिले के ग्राम पीपल्या, तहसील राघोगढ़ अंतर्गत लगभग 10 वर्षीय बालक सुमित पुत्र दशरथ मीणा उन्हीं के खेत में बने बोरवेल में 07:30 बजे लगभग गिरने की सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर दो जेसीबी एवं एक पोकलेन मशीन से निरंतर गड्ढा किया जा रहा है। जिला प्रशासन हर स्तर पर कार्य कर रहा हैं। बचाव कार्य के दौरान स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम उपस्थित है जिनके द्वारा ऑक्सीजन की सप्लाई बोरवेल में की जा रही है। वही कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि भोपाल से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई हैं। जो शीघ्र ही पहुंचेगी। जिससे बचाव कार्य में तेजी आएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0