बीच सड़क पर खौफनाक वारदात: पूर्व सांसद के PA की तलवार से बेरहमी से हत्या

पंजाब के लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व सांसद जगदेव सिंह तलवंडी के पूर्व पीए की बीच सड़क पर तलवार से काट कर हत्या कर दी गई। 

Jun 28, 2025 - 15:55
 0  135
बीच सड़क पर खौफनाक वारदात: पूर्व सांसद के PA की तलवार से बेरहमी से हत्या

लुधियाना (आरएनआई) पंजाब के लुधियाना जिले में एक बेहद भयावह वारदात सामने आई है. खुलेआम सड़क पर गुंडागर्दी का नंगा नाच की खबर आ रही. कुछ गुडों ने बीच सड़क पर एक बुजर्ग पर तलवार से वार करते नजर आए. वह बुजुर्ग शख्स शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व सांसद जगदेव सिंह तलवंडी के पीए रह चुके हैं. उनकी पहचना कुलदीप सिंह मुंडियां के रुप में हुई है. शुक्रवार को जब कुलदीप अपनी कार से फार्म हाउस लौट रहे थे, रात में सड़क किनारे तलवारों से काटकर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी गई. यह घटना धांदरा रोड छोर, मिसिंग लिंक‑2 हाईवे के पास हुई.

पुलिस ने बताया कि रात करीब 10 बजे बदमाशों ने उनकी पीछे पहले से लगी स्विफ्ट कार से उन्हें घेरा और फिर कार से बाहर खींचा. इसके बाद तीन-चार हमलावरों ने कुलदीप पर तलवारों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. हमले की यह पूरी घटना वहां मौजूद एक राहगीर ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुलदीप बेहोश होकर चीखते रहे लेकिन आसपास कोई मदद के लिए नहीं आया. बदमाश इस कदर तलवार से वार करते रहे कि जब तक उन्होंने दम नहीं तोड़ा. वीडियो में राउंड फायरिंग की आवाज भी सुनाई देती है.

राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले कुलदीप गांव मुंडियां के निवासी और प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करते थे. उनके साथ हुई यह निर्मम वारदात जगदेव सिंह तलवंडी से जुड़ी पहचान के चलते और भी चिंता का विषय बन गई है. पुलिस ने तुरंत घटना के बाद अपराधी को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी है. इलाके की सीसीटीवी फुटेज को छाना जा रहा है, मोबाइल लोकेशन के अलावा अन्य सुराग जुटाए जा रहे हैं.

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.